देश

#MeToo: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद एमजे अकबर ने महिला के खिलाफ दिल्ली के पटियाला कोर्ट में अपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

#MeToo: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर (Photo Credits: PTI/File)

नई दिल्ली: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकार प्रिया रमानी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद एमजे अकबर ने महिला के खिलाफ दिल्ली के पटियाला कोर्ट में अपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि महिला पत्रकार एक साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है, और अब वे प्रिया रमानी के  खिलाफ मानहानि का कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे.

विदेश राज्य मंत्री ने रविवार को कहा था कि आखिर यह तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई एजेंडा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है. मैं अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा. क्योंकि ये झूठे, निराधार और क्रूर आरोप हैं, क्योंकि 'झूठ के पैर नहीं होते, लेकिन वे जहर बुझे होते हैं. यह भी पढ़े: #MeToo: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने यौन उत्पीड़न के आरोंपों को बताया बेबुनियाद, कहा- करूंगा कानूनी कार्रवाई

महिला पत्रकार प्रिया रमानी का क्या है आरोप

बता दें कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नामक वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया था जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान की अपनी कहानी बयान की थी. रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों की बाढ़ आ गई और एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने उन पर संगीन आरोप लगाएं. ज्ञात हो कि एमजे के खिलाफ 10 से अधिक महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं. यह मामला तब का है जब एमजे अकबर शीर्ष मीडिया संस्थानों में कार्यरत थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).