देश

Mithi River Desilting Scam: मिठी नदी सफाई घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

मुंबई की मिठी नदी सफाई परियोजना में कथित 65 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ED ने शुक्रवार , 6 जून 2025 को मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.

Mithi River Desilting Scam: मिठी नदी सफाई घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई,  मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
Mithi River

Mithi River Desilting Scam: मुंबई की मिठी नदी सफाई परियोजना में कथित 65 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू कर दी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ED ने शुक्रवार , 6 जून 2025 को मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई मिठी नदी की गाद निकासी (डिसिल्टिंग) से जुड़े घोटाले की जांच के तहत की जा रही है, जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को 65 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

पांच ठेकेदारों सहित इतने लोगों पर दर्ज हुआ केस

इस घोटाले में पांच ठेकेदारों, तीन BMC अधिकारियों, दो कंपनी प्रतिनिधियों और तीन बिचौलियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले ही FIR दर्ज की थी. EOW की विशेष जांच टीम (SIT) ने पिछले साल महाराष्ट्र विधान परिषद के मानसून सत्र में बीजेपी विधायकों प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड द्वारा उठाए गए सवालों के बाद इस मामले की जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने फर्जी गाद निकासी और फ्रंट कंपनियों के जरिए धोखाधड़ी की, जिसमें BMC के इंजीनियर प्रशांत रामुगड़े और ठेकेदार संजय पुरोहित मुख्य रूप से शामिल थे. यह भी पढ़े: Mithi River Desilting Scam: मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में अब तक का बड़ा खुलासा, विदेश यात्रा के लिए बीएमसी अधिकारी को मिले ₹65 करोड़

सबूत तलाशने में जुटी ED

ED की छापेमारी में ठेकेदारों के घरों, दफ्तरों और अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और सबूतों की तलाश की जा रही है. इस घोटाले की शुरुआत 2005 की मुंबई बाढ़ के बाद मिठी नदी की सफाई और चौड़ीकरण परियोजना से जुड़ी थी, जिसके तहत 17.84 किमी हिस्से की गाद निकासी का काम शुरू हुआ था. जांच में ठेके के दस्तावेजों, गाद निकासी की फर्जी रिपोर्ट्स और BMC व MMRDA के रिकॉर्ड्स की गहन पड़ताल की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).