Tomato की बढ़ती कीमतों के चलते बेंगलुरु में टमाटर से भरे गाड़ी को बदमाशों ने लूटकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटीं
बेंगलुरु में अज्ञात बदमाशों ने 2,000 किलोग्राम टमाटर बाजार में ले जा रहे एक वाहन को लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी यह घटना 8 जुलाई को चिक्कजाला के पास आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई पुलिस के मुताबिक, किसान टमाटरों को चित्रदुर्ग के हिरियुर शहर से कोलार बाजार ले जा रहे थे.
बेंगलुरु, 10 जुलाई: बेंगलुरु में अज्ञात बदमाशों ने 2,000 किलोग्राम टमाटर बाजार में ले जा रहे एक वाहन को लूट लिया पुलिस ने यह जानकारी दी यह घटना 8 जुलाई को चिक्कजाला के पास आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई पुलिस के मुताबिक, किसान टमाटरों को चित्रदुर्ग के हिरियुर शहर से कोलार बाजार ले जा रहे थे इस दौरान बदमाशों ने वाहन को रोका, किसान और ड्राइवर पर उनके वाहन को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की उन्होंने उनसे पैसे की भी मांग की और बाद में रकम को अपने मोबाइल पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया. यह भी पढ़े: Tomato Price Hike: वाराणसी में टमाटर की लूट से बचाने के लिए सब्जी विक्रेता ने दुकान पर लगाया बाउंसर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
इसके बाद बदमाश टमाटर से लदे वाहन में सवार हो गए फिर, किसान और ड्राइवर को सड़क पर छोड़कर चले गए आरएमसी यार्ड पुलिस बदमाशों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है कर्नाटक में टमाटर की कीमत 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है किसानों को तंबू लगाने और टमाटर की फसल की रखवाली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि बदमाश जल्दी पैसा कमाने के लिए खेतों पर हमला कर रहे हैं और चोरियां कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

