एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा- मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के चलते कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोका गया

आदेश में यह भी कहा गया कि सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराने की आवश्यकता है, लेकिन गणपति विसर्जन के कारण पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए यह संभव नहीं होगा. मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर उनसे कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा है. सोमैया का मुलंड स्थित आवास नवघर थाना क्षेत्र में आता है.

Maharashtra: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा- मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के चलते कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोका गया
Kirit-Somaiya (photo credits : FB)

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने रविवार को दावा किया कि कोल्हापुर (Kolhapur) जिले के अधिकारियों ने उन्हें जिले में प्रवेश करने से रोक दिया है. सोमैया ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ (Hasan Mushrif) के खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है. बंगाल में उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, BJP का दामन छोड़ने वाले बाबुल सुप्रियो TMC में हुए शामिल

सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने तथा रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का 13 सितंबर को आरोप लगाया था.

सोमैया का सोमवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में जाने का कार्यक्रम था. उन्होंने कोल्हापुर के जिलाधिकारी राहुल रेखवार की ओर से जारी 19 सितंबर का एक आदेश दिखाया, जिसमें कहा गया है कि सोमैया को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत ‘‘उनकी जान को खतरा व उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए’’ जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

आदेश में यह भी कहा गया कि सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराने की आवश्यकता है, लेकिन गणपति विसर्जन के कारण पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए यह संभव नहीं होगा. मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर उनसे कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा है. सोमैया का मुलंड स्थित आवास नवघर थाना क्षेत्र में आता है.

सोमैया ने ट्वीट करके इसे उद्धव ठाकरे सरकार की ‘‘दादागिरी’’ बताया. इस बीच बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को तानाशाही वाला बताया और कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबा नहीं सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी और सोमैया भ्रष्टाचार के इन मामलों को तार्किक परिणति तक पहुंचाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).