India-China Standoff: भारत और चीन के बीच अगले हफ्ते होगी 8वें दौर की सैन्य-वार्ता

भारत और चीन के सैन्य कमांडर पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अगले हफ्ते आठवीं बार वार्ता करेंगे. इससे पहले हुई सभी चरणों की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई थी और एलएसी के पास से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले थे, जबकि सर्दियां आ चुकी हैं.

भारत-चीन बॉर्डर (Photo Credits: PTI/File)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: भारत और चीन (India-China) के सैन्य कमांडर पूर्वी लद्दाख (Ladakh) में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अगले हफ्ते आठवीं बार वार्ता करेंगे. इससे पहले हुई सभी चरणों की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई थी और एलएसी के पास से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं मिले थे, जबकि सर्दियां आ चुकी हैं. इससे पहले 12 अक्टूबर को सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के सैन्य कमांडरों की चुसूल में बैठक हुई थी, जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी.

बैठक के बाद, भारतीय सेना (Indian Army) ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के पूर्वी सेक्टर में एलएसी के पास आमने-सामने की स्थिति पर गहन, गंभीर और रचनात्मक विचार साझा किए.

यह भी पढ़ें:  India-China Standoff: भारत से जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से स्थापित किए गए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को वह नहीं देता है मान्यता

दोनों पक्ष इस बात से सहमत हैं कि यह वार्ता सकारात्मक, रचनात्मक और एक-दूसरे के पक्ष के प्रति समझ बढ़ाने के लिए थी. बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीजिंग में कहा कि हमारी सरकार भारत के लद्दाख को केंद्र शासित बनाने के फैसले को अवैध मानती है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लीजियान ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड