Video: शहीद जवान औरंगजेब का आतंकियों ने जारी किया आखिरी वीडियो, पूछा था यह सवाल
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से औरंगजेब को अगवा कर लिया था. औरंगजेब अपने घर ईद मनाने जा रहे थे. राजौरी जिले की ओर जाते हुए आतंकवादियों ने औरंगजेब के वाहन को कालामपोरा क्षेत्र में रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया था
नई दिल्ली. ईद मनाने घर जा रहे 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब का एक वीडियो आतंकियों ने जारी किया है. यह वीडियो उनकी हत्या के पहले का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे आतंकी शहीद जवान औरंगजेब के साथ सवाल-जवाब कर रहे हैं. वीडियो को देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे पहले आतंकियों ने औरंगजेब के साथ खूब मारपीट किया था क्योंकि उनके कपड़े और चेहरे पर मिटटी लगी हुई थी.
आतंकियों ने औरंगजेब की हत्या से पहले उनसे पुछा था कि किसने उनके आतंकी साथियों के चेहरे पर गोलियां मारी थी. जवाब देते हुए वीडियो में वह यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि उन्होंने और मेजर रोहित शुक्ला ने कश्मीर में समीर टाइगर समेत कई आतंकियों को मारा है. इस दौरान उनके चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं आ रहा है.
Our hearts bleed for Aurangzeb, who was martyred under tragic circumstances. It is shameful that Modi govt. cannot ensure the safety of our soldiers. On the eve of Eid, we salute the sacrifices of every soldier of the Indian Army who fight against all odds to keep India safe. pic.twitter.com/v2y9zuljGG
— Youth Congress (@IYC) June 15, 2018
बता दें कि आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से औरंगजेब को अगवा कर लिया था. औरंगजेब अपने घर ईद मनाने जा रहे थे. राजौरी जिले की ओर जाते हुए आतंकवादियों ने औरंगजेब के वाहन को कालामपोरा क्षेत्र में रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया था. गौरतलब है कि आतंकी समीर टाइगर के खिलाफ सेना ने जो ऑपरेशन चलाया था, उस ऑपरेशन में औरंगजेब मेजर शुक्ला के साथ थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2018 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

