जरुरी जानकारी

MHADA Konkan Board Lottery 2024: म्हाडा कोकण बोर्ड के घरों के लिए दूसरी बार तारीख बढ़ने पर आवेदन की अंतिम प्रकिया को बस बचे हैं इतने दिन, जल्द करें एप्लिकेशन

महाराष्ट्र राज्य गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की कोकण बोर्ड के तहत 12,626 घरों की लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया में अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है. MHADA बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की है.

MHADA Konkan Board Lottery 2024: म्हाडा कोकण बोर्ड के घरों के लिए दूसरी बार तारीख बढ़ने पर आवेदन की अंतिम प्रकिया को बस बचे हैं इतने दिन, जल्द करें एप्लिकेशन
(Photo Credits File)

MHADA Konkan Board Lottery 2024:  महाराष्ट्र राज्य गृह निर्माण और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की कोकण बोर्ड के तहत 12,626 घरों की लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया में अब केवल एक हफ्ते का समय बचा है. MHADA बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की है. यदि आप मुंबई से बाहर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास अभी भी समय है. आप MHADA की आधिकारिक वेबसाइट lottery.mhada.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इससे पहले 24 दिसंबर को थी अंतिम तारीख

इससे पहले 24 दिसंबर 2024 को MHADA कोकण बोर्ड के घरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदकों की कम रुचि को देखते हुए MHADA ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है.अब आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024 रात 11:59 तक कर दी गई है. इस निर्णय से उन सभी इच्छुक लोगों को एक और मौका मिल गया है जो कोकण क्षेत्र में घर खरीदने का सपना देख रहे थे, जो लोग समय की कमी के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे.  यह भी पढ़े: MHADA Konkan Board Lottery 2024: म्हाडा कोकण बोर्ड के घरों के लिए दूसरी बार बढ़ी आवेदन की तारीख, अब 6 जनवरी तक कर सकते हैं एप्लिकेशन

ऐसे करें आवेदन

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले lottery.mhada.gov.in पर जाएं.
  • पंजीकरण करें: यदि आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो आपको नया पंजीकरण करना होगा.
  • आवेदन फॉर्म भरें: पंजीकरण के बाद, आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, आवासीय जानकारी और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन को सबमिट करें और आवेदन की पुष्टि प्राप्त करें.

 

मुंबई के बाहर यहां मिलेंगे घर

  • ठाणे
  • पालघर
  • कल्याण
  • टिटवाला
  • रायगढ़
  • मालवण
  • ओरास
  • वेंगुर्ला

ये सभी स्थान मुंबई के बाहर स्थित हैं और इन क्षेत्रों में विकसित किए गए घरों से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। MHADA द्वारा इन क्षेत्रों में घरों का निर्माण, किफायती आवास योजना के तहत किया गया है, जो उच्चतम गुणवत्ता के साथ उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).