#MeToo: BCCI के CEO राहुल जौहरी पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. डिस्कवरी चैनल में राहुल जौहरी के साथ काम करने वाली एक महिला ने राहुल जौहरी के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: बॉलीवुड से होकर सियासी गलियारों में पहुंची मी टू कैंपेन की आग अब क्रिकेट की दुनिया में भी फैल रही है. इस कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. डिस्कवरी चैनल में राहुल जौहरी के साथ काम करने वाली एक महिला ने राहुल जौहरी के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि पीड़ित महिला कौन है. दरअसल पीड़ित महिला अपनी पहचान जाहिर करने की इच्छुक नहीं है, ऐसे में एक अन्य महिला ने पीड़ित महिला की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर एक अन्य महिला ने इस घटना का उल्लेख किया है.

बता दें कि साल 2016 में बीसीसीआई में आने से पहले जौहरी डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष थे. उन पर महिला को नौकरी देने के बदले फायदा उठाने के इल्जाम लगाए हैं. महिला लेखक हरनिद्ध कौर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ स्क्रीनशॉट्स जारी किए हैं जिनमें पीड़ित महिला की आपबीती लिखी है. लेखिका हरनिद्ध कौर ने मीडिया से भी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है. यह भी पढ़ें- मुंबई: शिवसेना विधायक पर तलवार से हुआ हमला, बाल-बाल बचे

राहुल जौहरी जून 2016 में बीसीसीआई के सीईओ बने थे. बीसीसीआई से पहले राहुल जौहरी डिस्कवरी नेटवर्क एशिया-पैसिफिक में भी बड़े ओहदे पर रह चुके हैं.

बता दें कि साल 2013 में राहुल जौहरी को ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री द्वारा सीईओ ऑफ द ईअर के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. वहीं साल 2012 में मीडिया प्रोफेशनल ऑफ द ईअर के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. इसके साथ ही राहुल जौहरी साल 2017 में टॉप 10 स्पोर्ट्स बिजनेस एक्जीक्यूटिव में से एक चुने गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड