पाकिस्तान ने खुद मान ली नाकामी, असीम मुनीर के 'भारत मर्सडीज, पाकिस्तान डंपर' वाले बयान पर बोले राजनाथ सिंह

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बयान पाकिस्तान (Pakistan) की विफल नीतियों और असफल नेतृत्व की गवाही देता है. उन्होंने कहा, “मैं इसे महज मजाक नहीं मानता, बल्कि पाकिस्तान की नाकामी का स्वीकार मानता हूं.

Rajnath Singh | PTI

नई दिल्ली: पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए कहा था कि “भारत एक चमकती मर्सिडीज है और पाकिस्तान बजरी से भरा हुआ डंप ट्रक.” उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना, लेकिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इसे महज ट्रोलिंग नहीं बल्कि पाकिस्तान की नाकामी का स्वीकार बताया.

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बयान पाकिस्तान (Pakistan) की विफल नीतियों और असफल नेतृत्व की गवाही देता है. उन्होंने कहा, “मैं इसे महज मजाक नहीं मानता, बल्कि पाकिस्तान की नाकामी का स्वीकार मानता हूं. दोनों देश एक ही समय पर आजाद हुए थे. अगर एक देश कड़ी मेहनत, सही नीतियों और दूरदृष्टि के कारण आज मर्सिडीज जैसी अर्थव्यवस्था बना पाया और दूसरा अब भी डंपर जैसी हालत में है, तो यह उनकी नीतियों की नाकामी है.”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी

असीम मुनीर के इस बयान पर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर भी आलोचना हुई. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर पाकिस्तान आर्मी चीफ को अपने ही देश को ‘डंप ट्रक’ क्यों कहना पड़ा. इस टिप्पणी ने पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता को और उजागर कर दिया.

राजनाथ सिंह की चेतावनी

रक्षा मंत्री ने कहा कि असीम मुनीर का यह बयान हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत ऐसे “संकेतों” को नजरअंदाज करेगा तो यह भविष्य में चिंता का विषय बन सकता है. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड