एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या की, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कथित रूप से चाकू गोदकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी.

Uttar Pradesh: मानसिक रूप से बीमार बेटे ने चाकू से गोदकर पिता की हत्या की, तीन घायल
चाकूबाजी ( photo credit : ians )

हमीरपुर (उप्र), 12 मार्च : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र (Bivar police station area)के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कथित रूप से चाकू गोदकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इस दौरान पिता को बचाने में आरोपी की मां, भाई और बेटी घायल हो गयी है .

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा गांव के मजरा राका के डेरा में शुक्रवार को डालचंद्र (40) ने चाकू से गोदकर अपने बुजुर्ग पिता जागेश्वर (60) की हत्या कर दी और उसे बचाने में अपनी मां, भाई और बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: दिल्ली के व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका को डराने के लिए हवा में गोली चलाई

उन्होंने बताया कि आरोपी डालचंद्र मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और डालचंद्र को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).