Meerut: होर्डिंग लगाने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में होर्डिंग लगा रहे दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए. सभी घायलों को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया.
मेरठ, 23 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में होर्डिंग लगा रहे दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए. सभी घायलों को कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान ललित (22) और राहुल (24) के रूप में हुई. हादसा गुरुवार शाम 7:30 बजे उस वक्त हुआ, जब ललित और राहुल ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हाइवे पर लोहे के पाइप से बने होर्डिंग्स लगा रहे थे. बताया जाता है कि इस दौरान युवकों ने जैसे ही होर्डिंग को ऊपर की ओर बढ़ाया, लोहे के पाइप से बना होर्डिंग ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवीए बिजली के तार से सट गया. करंट लगने से दोनों युवक अचेत होकर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए. यह भी पढ़ें : Maharashtra Road Accident Video: महाराष्ट्र में दो बड़े हादसे, नवी मुंबई में 3 की मौत, पालघर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान
इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को इलाज के लिए कैलाशी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे की सूचना पाकर शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह अस्पताल में पहुंचे. शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि होर्डिंग लगाने के दौरान दो युवकों को हाईटेंशन लाइन से करंट लगा. दोनों को फौरन कैलाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. पंचनामा कर शवों काे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

