यूपी में ढाबे पर एमबीए के छात्र पर हमला
युवकों के एक समूह ने ढाबे पर खाना खा रहे एमबीए के एक छात्र पर हमला कर दिया. घटना गुडंबा पुलिस क्षेत्र की है. यह घटना 8 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना शनिवार शाम को दी गई.
लखनऊ, 12 फरवरी : युवकों के एक समूह ने ढाबे पर खाना खा रहे एमबीए के एक छात्र पर हमला कर दिया. घटना गुडंबा पुलिस क्षेत्र की है. यह घटना 8 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना शनिवार शाम को दी गई. पीड़ित छात्र की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के निवासी आबिद के रूप में हुई. वह एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा है.
आबिद और उसका दोस्त साजिद प्रधान धर्म कांटा के पास एक ढाबे पर खाना खा कर रहे थे. इसी दौरान एक आरोपी सिद्धार्थ सिंह अपने 6-7 सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और आबिद की पिटाई शुरू कर दी. यह भी पढ़ें : बाराबंकी में सड़क हादसों में कांवड़िये समेत दो की मौत, चार अन्य घायल
आबिद ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने के इरादे से ढाबे के अंदर 6-7 राउंड फायरिंग की. उसनपे टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई. हाथापाई में उसका आईफोन और सोने की एक चेन भी कहीं गिर गई. आबिद ने पुलिस को बताया कि पहले सिद्धार्थ के साथ उसकी कहासुनी हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

