देश

Mayawati on UP Flood: बाढ़ के हालात पर BSP प्रमुख मायावती चिंतित, कहा योगी सरकार पीड़ितों की करे मदद

पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है कई इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Mayawati on UP Flood: बाढ़ के हालात पर BSP प्रमुख मायावती चिंतित, कहा योगी सरकार पीड़ितों की करे मदद
mayawati

लखनऊ, 11 जुलाई: पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है कई इलाकों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने चिंता जताई कहा सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करे. यह भी पढ़े: BSP Chief Mayawati: सीधी पेशाबकांड पर मायावती ने कहा, आरोपी की संपत्ति जब्त व ध्वस्त हो

बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को कहा कि "यूपी सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है काफी जान-माल व पशुधन की हानि हुई है शहरों का बुरा हाल है, किन्तु ग्रामीण इलाकों में लोगों के मकान गिरने व फसल की व्यापक बर्बादी आदि के कारण हालात काफी गंभीर व चिन्ताजनक है.

उन्होंने आगे कहा कि "ऐसे विकट हालात में सभी सम्बंधित राज्य सरकारें पीड़ित परिवार वालों की हर प्रकार से मदद के लिए पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभायें केन्द्र की सरकार को भी आकलनों व बैठकों आदि से आगे बढ़कर राज्यों की मदद के लिए तत्काल आगे आना ज़रूरी, बीएसपी की यह माँग

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).