मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दलित बच्चों की हत्या, मायावती ने घटना की निंदा की
बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में खुले में शौच को मजबूर दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डालने की घटना की निंदा करते हुये इस पर दुःख व्यक्त किया है.
नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) में खुले में शौच को मजबूर दो दलित बच्चों को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डालने की घटना की निंदा करते हुये इस पर दुःख व्यक्त किया है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार की जुल्म-ज्यादतियों का शिकार भी बनाया जाता रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो दलित बच्चों की नृशंस हत्या अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है.”
मायावती ने इस तरह की घटनाओं के लिये कांग्रेस और भाजपा की दलित विरोधी सोच को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दोनों दलों से सवाल किया, “कांग्रेस और भाजपा की सरकार बताये कि गरीब दलितों व पिछड़ों आदि के घरों में शौचालय की समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई है?”
मायावती ने ट्वीट कर घटना की निंदा की:
1. देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों को सरकारी सुविधाओं से काफी वंचित रखने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार की द्वेषपूर्ण जुल्म-ज्यादतियों का शिकार भी बनाया जाता रहा है और ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपूरी में 2 दलित युवकों की नृशंस हत्या अति-दुःखद च अति-निन्दनीय।
— Mayawati (@Mayawati) September 25, 2019
मायावती ने इस मामले में दोषियों को सख़्त सज़ा दिलाने की माँग करते हुये कहा, “यह सच बहुत ही कड़वा है तो फिर खुले में शौच को मजबूर दलित बच्चों की पीट-पीट कर हत्या करने वालों को फांसी की सजा अवश्य दिलायी जानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

