Mathura On High-Alert: हिंदू महासभा ने किया ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा

अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) द्वारा छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद मथुरा जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

मथुरा (Photo: PTI)

मथुरा: अखिल भारत हिंदू महासभा (ABHM) द्वारा छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद मथुरा जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर मंगलवार को 'सनातन समर्पण दिवस' मनाएगा, जो 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 30वीं वर्षगांठ है. अखिल भारत हिंदू महासभा के एक नेता ने सोमवार को जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर छह दिसंबर को उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने दिया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे. Uttar Pradesh: दूल्हे ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटाए, शगुन के तौर पर लिया एक रुपया.

इस बीच, प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने की छूट नहीं दी जाएगी. पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हिन्दू महासभा एवं उसका समर्थन कर रहे संगठनों के ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा के मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर 

मथुरा में भारी पुलिस बल तैनात

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश पाण्डेय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन विशेष को जिले के साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा. पाण्डेय ने कहा कि जिले में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू की जा चुकी है, जिसके कारण किसी प्रकार की ऐसी नयी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जा सकती, जिसके संबंध में शासन ने पूर्व में अनुमति न दी हो.

एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा, "6 दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा प्रस्तावित स्थल पर 'हनुमान चालीसा' के पाठ सहित इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई और न ही दी गई. ऐसी किसी भी घटना की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों से गंभीरता से निपटा जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, "श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा पर्याप्त सुरक्षा की जाती है और हमने 6 दिसंबर के लिए आस-पास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त किया है. मंगलवार को कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

हिंदू महासभा का ऐलान 

सोमवार को पुलिस बल ने इस इलाके में पैदल मार्च भी किया. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा, ‘‘कल (मंगलवार) तय कार्यक्रमानुसार दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में ईदगाह में यदि मुझे भगवान की जन्मस्थली पर हनुमान चालीसा पाठ नहीं करने दिया तो मैं आत्मदाह कर लूंगा.’’

प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना उनके जन्मस्थान पर नहीं करेंगे, तो फिर कहां करेंगे. यह जिला प्रशासन हमें बताएं.’’ शर्मा ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि छह दिसम्बर को लेकर महासभा द्वारा किए गए एलान के बाद देश-विदेश से सनातनी धर्मावलंबी मथुरा पहुंच रहे हैं, जिन्हें हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर रोका जा रहा है और जो किसी तरह यहां पहुंच गए, उन्हें जन्मभूमि के आसपास के होटलों में रुकने नहीं दिया जा रहा है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह प्रशासन की दमनकारी नीति है, हमारे कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है लेकिन फिर भी कल मथुरा में बड़ी संख्या में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट