देश

उत्तर प्रदेश: मथुरा में पुलिसकर्मी ने किया 6 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पुलिसकर्मी का नाम कुलदीप सिंह बताया जा रहा है, जो कि मेरठ का हस्तिनापुर का रहने वाला है. आरोपी पुलिसकर्मी गोवर्धन में ही एक कालोनी में किराए पर रह रहा था. उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ दुष्कर्म किया है. बच्चे की शिकायत पर जब वह उसके यहां पहुंची तो वह सिपाही वहां से भाग गया था.

उत्तर प्रदेश: मथुरा में पुलिसकर्मी ने किया 6 साल के लड़के के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

पुलिस की जिम्मेदारी होती है अपराधियों को गिरफ्तार कर समाज को भयमुक्त करें. लेकिन अगर पुलिसवाला ही रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो क्या होगा. एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला उत्तर के मथुरा से सामने आया है. जहां पुलिसकर्मी को 6 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी को लड़के की मां ने रंगे हाथो पकड़ा. जिसके बाद सिपाही के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी पुलिसकर्मी का नाम कुलदीप सिंह बताया जा रहा है, जो कि मेरठ का हस्तिनापुर का रहने वाला है. आरोपी पुलिसकर्मी गोवर्धन में ही एक कालोनी में किराए पर रह रहा था. उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके छह साल के बेटे के साथ दुष्कर्म किया है. बच्चे की शिकायत पर जब वह उसके यहां पहुंची तो वह सिपाही वहां से भाग गया था.

यह भी पढ़ें:- आधी रात को चलती ट्रेन से गिरा युवक, आंतें शर्ट से बांधकर 9 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा अस्पताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शलभ माथुर ने बताया, आरोपी कुलदीप सिंह पिछले तीन महीने से गोवर्धन में मोटर साइकिल दस्ते चेतक पर तैनात है. पुलिसकर्मी दोषी पाते हुए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी बर्खास्तगी के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है. ( भाषा इनपुट )

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).