मसूद अजहर मामला: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, कहा- चीन के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे PM
जानकारों की मानें तो पाकिस्तान के बलबूते आतंक का घिनौना खेल खेलने वाले मसूद अजहर को चीन का संरक्षण अपने महत्वकांशी परियोजना सीपीईसी के लिए मिला है.
चीन (China) ने फिर एक बार भारत को झटका देते हुए पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की कोशिशों में अड़ंगा डाला. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी की आलोचना की है. बता दें कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव पर तीसरी बार तकनीकी रोक लगा दी है.
राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल ने लिखा, "कमजोर प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति 'Xi' से डरते हैं. वे चीन द्वारा भारत के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर कुछ नहीं बोलेंगे."
Weak Modi is scared of Xi. Not a word comes out of his mouth when China acts against India.
NoMo’s China Diplomacy:
1. Swing with Xi in Gujarat
2. Hug Xi in Delhi
3. Bow to Xi in China https://t.co/7QBjY4e0z3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 14, 2019
जानकारों की मानें तो पाकिस्तान के बलबूते आतंक का घिनौना खेल खेलने वाले मसूद अजहर को चीन का संरक्षण अपने महत्वकांशी परियोजना सीपीईसी के लिए मिला है. दरअसल चीन को डर है कि अगर वह जैश-ए-मोहम्मद चीफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा तो उसके चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पर मुसीबत आ सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

