26/11 की तर्ज पर भारत में आतंकी हमलें की फिराक में है जैश-ए-मोहम्मद, मसूद अजहर का ऑडियो टेप आया सामने
भारत पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद हमला करना चाहता है. इसका सनसनी खेज खुलासा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर जारी एक ऑडियो टेप से हुआ है .
नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लाख समझाने के बाद भी वह भारत के खिलाफ अपनी नापाक साजिश रचने से बाज नही आ रहा हैं. आज तक के खबर के अनुसार भारत पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद हमला करना चाहता है. इसका सनसनी खेज खुलासा उसके द्वारा जारी एक ऑडियो टेप से हुआ है .
जिस ऑडियो टेप में मौलाना मसूद अजहर के इस बात का पर्दाफाश हो रहा है कि वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले की तरह भारत पर हमला करके खून की होली खेलना चाहता है. इसके लिए वह जिहादियों का एक फ़ौज तैयार कर रहा है. जिन्हें जल्द ही समुद्रीय ट्रेनिंग देने वाला है. टेप में मुस्लिम युवाओं को बरगलाते हुए कहना है कि लोग यदि थोड़ी सी मेनहत करें तो वे बहुत कुछ हासिल कर सकतें है. लोगों को जिहाद के लिए ये हुनर सीखना चाहिए.
वह भारत पर आतंकी हमला करने के लिए एक दो लोगों को समुद्रीय ट्रेनिंग देने की बात नही कर रहा है. बल्कि उसका कहना है कि उसे सर्दी शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर लोगों को ट्रेंड करना है. इस सनसनी खेज खुलासे के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. ताकि वह अपने नापाक मंसुबों में कामयाब ना हो पाए
बता दें कि मुंबई में 2008 में 9 आतंकी समुद्र के रास्ते दाखिल हुए थे. यहां पर उन लोगों ने तीन दिन तक खून की होली खेली थी. इस हमले में करीब 164 लोगों की जानें गई थी और करीब 300 लोग घायल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2018 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

