शर्मनाक! बीकानेर में महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
थानाधिकारी संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि तीन आरोपियों ने लकड़ियां बीनने गईं एक विवाहिता को सुनसान इलाके में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
बीकानेर. राजस्थान के अलवर के थानागाजी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। थानाधिकारी संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि तीन आरोपियों ने लकड़ियां बीनने गईं एक विवाहिता को सुनसान इलाके में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि घटना 15 मई की है। पीड़िता और उसका पति ने 18 मई को तड़के थाने पहुंच कर आरोपी आरीफ, दिनेश और बनवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। तीनों आरोपियों को शनिवार रात हिरासत में ले लिया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने पति के साथ शिकायत लेकर शनिवार तडके तीन बजे थाने आयी थी।
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

