देश

15 जून को गोवा वापस लौट रहे हैं मनोहर पर्रिकर

विधायक निलेश कबराल ने पणजी में मीडिया से कहा, "पर्रिकर 15 जून को गोवा वापस आ रहे हैं."

15 जून को गोवा वापस लौट रहे हैं मनोहर पर्रिकर
(Photo Credits: PTI/File)

पणजी: गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्य वापस लौटने की गुत्थी भाजपा के एक विधायक ने यह कहकर और उलझा दी है कि वह 15 जून को स्वदेश वापस लौटेंगे, जबकि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री जून के अंत तक वापस आ सकते हैं. विधायक निलेश कबराल ने पणजी में मीडिया से कहा, "पर्रिकर 15 जून को गोवा वापस आ रहे हैं."

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने हालांकि आईएएनएस से कहा कि पर्रिकर इस महीने कुछ दिन बाद गोवा आ सकते हैं, लेकिन उनके आने की तिथि निश्चित नहीं है.

पदाधिकारी ने नाम उजागर न करने के आग्रह के साथ कहा, "पार्टी के तौर पर हमें पर्रिकर के वापस आने की वास्तविक तिथि पता नहीं है. पर्रिकर संभवत: जून में गोवा आएंगे, और जहां तक हम जानते हैं इसके लिए अभी तक टिकट बुक नहीं करवाया गया है."

पर्रिकर का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2018 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).