Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखाई जाएगी पंजाब की झांकी, CM मान ने केंद्र पर लगाया भगवाकरण का आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी शामिल नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

Bhagwant Mann

चंडीगढ़, 27 दिसंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी शामिल नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया. मान ने आरोप लगाया, ''केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया है.'' उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों ही चयनित झांकी वाली सूची में नहीं हैं.

फतेहगढ़ साहिब का दौरा करने के बाद मान ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं को संबोधित किया. मान ने कहा कि बुधवार को उन्हें केंद्र से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बताया गया कि पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया गया है. झांकी को शामिल नहीं किए जाने का कारण पूछने पर मान ने कहा कि उन्हें सिर्फ चयनित झांकियों की सूची के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा, ''गणतंत्र दिवस के मौके पर हर वर्ष विभिन्न राज्य अपनी झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं.''

उन्होंने कहा कि इस वर्ष केंद्र ने राज्य को एक पत्र लिखकर झांकी के संबंध में हमारी इच्छा के बारे में जानकारी मांगी थी. चार अगस्त 2023 को हमने एक पत्र लिखा, जिसमें उल्लेख किया गया था कि सिर्फ जनवरी 2024 में ही नहीं बल्कि 2025 और 2026 में भी हमारी झांकी को शामिल किया जाए. मान ने कहा, ‘‘हमने चयन के लिए पंजाब से तीन झांकियों का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए डिजाइन भी दिए गए और हमारे अधिकारियों ने केंद्र के साथ इस संबंध में बैठकें भी कीं.’’

उन्होंने कहा, ''ये तीन झांकियां 'पंजाब कुर्बानिया अते शहादतां दा इतिहास’, 'नारी शक्ति: माई भागो' (सिख धर्म की पहली महिला योद्धा) और 'पंजाब दा अमीर विरसा ते ओडी पेशकारी' थीं.''मान ने कहा कि चयनित राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गोवा, मेघालय, लद्दाख, कर्नाटक, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी