मुंबई: मनमाड-मुंबई पंचावती एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन सिर्फ 3 कोच को लेकर दौड़ा

गुरुवार को मुंबई (Mumbai) से चलने वाली एक ट्रेन का इंजन तीन कोचों समेत ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग हो गया और कुछ दूरी तक बाकी 12 डब्बों के बिना केवल तीन डिब्बों के साथ दौड़ता रहा.

इंजन सिर्फ 3 कोच को लेकर दौड़ा (Photo Credit- IANS)

मुंबई:  गुरुवार को मुंबई (Mumbai) से चलने वाली एक ट्रेन का इंजन तीन कोचों समेत ट्रेन के बाकी डिब्बों से अलग हो गया और कुछ दूरी तक बाकी 12 डब्बों के बिना केवल तीन डिब्बों के साथ दौड़ता रहा. मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना ठाणे जिले में कल्याण स्टेशन के पास सुबह 8.30 बजे के आस-पास हुई. घटना मनमाड-मुंबई पंचावती एक्सप्रेस ट्रेन की है.

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने आईएएनएस से कहा, "कोई भी हताहत नहीं हुआ है..हम पता करेंगे की घटना की वजह क्या है."

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, डीजल से विद्युत में परिवर्तित हुए पहले रेल इंजन को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा, "ट्रेन को बाद में इसके बाकी कोचों से जोड़ दिया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक की आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया. घटना के कारण कुछ समय के लिए उपनगरीय और लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\