Manipur Earthquake: मणिपुर के उखरूल में 4.0 तीव्रता का भूकंप
मणिपुर के उखरूल जिले में शनिवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी.
इंफाल, 4 फरवरी : मणिपुर के उखरूल जिले में शनिवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें : Chile Heatwave: चिली में भीषण गर्मी के चलते दर्जनों जंगलों में लगी आग, 13 की मौत, VIDEO में देखिए खौफ का मंजर
इससे पहले शुक्रवार रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी ने कहा कि शामली में भूकंप रात 9.31 बजे आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

