देश

Manipur Bank Robbery: मणिपुर में हथियारबंद लोगों ने एसबीआई की शाखा से 20 लाख रुपये चुराए

सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सालबुंग में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा से 20 लाख रुपये लूट लिए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

Manipur Bank Robbery: मणिपुर में हथियारबंद लोगों ने एसबीआई की शाखा से 20 लाख रुपये चुराए
Robbery Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

इंफाल, 3 मई : सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सालबुंग में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा से 20 लाख रुपये लूट लिए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

इंफाल में पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि चार हथियारबंद लोगों ने लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. यह भी पढ़ें : विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच तेज, दिल्ली पुलिस ने सीबीआई से मांगी मदद

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि नकाब और हेलमेट पहने हथियारबंद लोग डकैती के बाद तेजी से इलाके से चले गए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लुटेरों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).