मुंबई: अपने आपको नेता बताकर शख्स ने महिला से की दोस्ती, कई बार किया बलात्कार
नालासोपारा के तुलिंज में बलात्कार की घटना सामने आई है. एक शख्स ने अपने आपको नेता बताकर अपना रसूख दिखाकर महिला के साथ दोस्ती कर ली. आरोपी शख्स ने कई बार महिला से बलात्कार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी....
नालासोपारा के तुलिंज में बलात्कार की घटना सामने आई है. एक शख्स ने अपने आपको नेता बताकर अपना रसूख दिखाकर महिला के साथ दोस्ती कर ली. आरोपी शख्स ने कई बार महिला से बलात्कार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. 31 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अपने बयान में महिला ने बताया कि एमडी नगर में रहने वाला कल्पेश तुकाराम पाडावे ने नवंबर 2018 में महिला से दोस्ती की और कहा कि वह बड़ा लीडर है और उसकी बहुत पहुंच है. इस दौरान उनकी कई बार मुलाकात हुई. आरोपी ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें: मुंबईः टेम्पो ड्राइवर ने गरबा देख लौट रही बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट्स आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि नालासोपारा में बलात्कार और हत्या के मामले अक्सर सुनाई देते रहते हैं. कुछ दिनों पहले 6 साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार की घटना सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

