उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में युवक की गोली मारकर हत्या
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 8 मार्च: प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के अनेहरा गांव में हरिकेश पटेल सात-आठ मार्च की दरमियानी रात अपने घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रहा था. तभी किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़े: UP: मेरठ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, पुलिस पर भी चलाई गोली
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

