देश

Delhi: सास और पत्नी के तानों से परेशान होकर युवक ने दोनों को उतारा मौत के घाट, पुलिस को फोन कर दी खुद जानकारी

वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश घरेलू कलह के चलते अपनी सास और पत्नी से अक्सर नाराज रहता था. आये दिन तीनों के बाद झगड़े होते थे. वहीं महेश के बारे में पुलिस ने बताया कि वह कार खरीदने और बेचने का काम करता है. उसने पांच साल पहले निधि से प्रेम विवाह किया था.

Delhi: सास और पत्नी के तानों से परेशान होकर युवक ने दोनों को उतारा मौत के घाट, पुलिस को फोन कर दी खुद जानकारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक युवक जिसका नाम महेश है. उसने अपनी पत्नी और सास को गोली मारकर हत्या कर दी हैं. क्योंकि वह अपनी पत्नी और सास के तानों से परेशान था. जिसकी वजह से वह एक साथ पत्नी और सास को गोलियों से भून दिया. आरोपी खुद ही पुलिस को हत्या की वारदात के सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद युवक को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बाबा हरिदास नगर (Baba Haridas Nagar) इलाके में शनिवार रात घरेलू कलह के चलते युवक ने अपनी सास और पत्नी से झगड़ा हुआ. तीनों के बीच इतना झगड़ा बढ़ गया कि उसने पत्नी निधि और सास को मार डाला.

वारदात को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश घरेलू कलह के चलते अपनी सास और पत्नी से अक्सर नाराज रहता था. आये दिन तीनों के बाद झगड़े होते थे. वहीं महेश के बारे में पुलिस ने बताया कि वह कार खरीदने और बेचने का काम करता है. उसने पांच साल पहले निधि से प्रेम विवाह किया था. यह भी पढ़े: Budaun: घरेलु कलह के चलते पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

इस घटना के बाद दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में सनसनी फैली हुई हैं. वहीं पुलिस आरोपी महेश के बयान दर्ज करने के बाद सबूत जुटाने में लगी हैं. पुलिस पूछताछ करने में लगी है कि आखिरकार पारिवारिक विवाद में कैसे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बारे में आरोपी महेश ने सोची.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).