देश

Brunei Road Accident: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ब्रुनेई में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को ब्रुनेई के तेलिसाई-कुआला बेलैत हाईवे पर हुई.

Brunei Road Accident: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
(Photo Credits ANI)

बंदर सेरी बेगावान, 15 अक्टूबर : ब्रुनेई में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को ब्रुनेई के तेलिसाई-कुआला बेलैत हाईवे पर हुई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि हाईवे पर एक सेडान कार और एक लॉरी की टक्कर हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

ऐसा माना जा रहा है कि मृतक अपने वाहन के पास खड़ा था, जो दुर्घटना के समय हाईवे के किनारे रुका हुआ था. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस दुर्घटना का सटीक कारण जानने के लिए जांच कर रही है. इससे पहले 20 जुलाई को रॉयल ब्रुनेई सशस्त्र बलों के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. वह अपनी हाई पावर वाली बाइक चला रहा था, जो एक अन्य वाहन से टकरा गई थी. यह भी पढ़ें : सुरक्षा, गरिमा और समानता के सिद्धांत वैश्विक दूरसंचार मानकों के केंद्र में होने चाहिए: पीएम नरेंद्र मोदी

हालांकि, ब्रुनेई में 2020 से 2023 तक सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी देखी गई. 2023 में ब्रुनेई में 1,986 दुर्घटनाएं हुईं और 14 लोगों की मौत हुई थी, 2022 में 2,131 घटनाएं हुईं और 20 लोगों की मौत हुई थी. वहीं 2021 में 3,104 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 16 लोगों की मौत हुई थी और 2020 में 3,986 घटनाएं हुईं और 11 मौत हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).