कार से पानी के छींटे पड़ने पर शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन किया

दिल्ली में 39 साल के एक व्यक्ति ने उस कार ड्राइवर को सबक सिखाने का फैसला किया जिसकी गाड़ी से बारिश के पानी के छींटे उसके शरीर पर पड़े थे. शख्स ने पुलिस को फोन लगाया लेकिन कार ड्राइवर पर किसी अन्य अपराध का आरोप मढ़ दिया. एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी...

दिल्ली पुलिस (Photo: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 25 जुलाई: दिल्ली में 39 साल के एक व्यक्ति ने उस कार ड्राइवर को सबक सिखाने का फैसला किया जिसकी गाड़ी से बारिश के पानी के छींटे उसके शरीर पर पड़े थे. शख्स ने पुलिस को फोन लगाया लेकिन कार ड्राइवर पर किसी अन्य अपराध का आरोप मढ़ दिया. एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त, समीर शर्मा ने कहा कि मुंडका पुलिस स्टेशन में 22 जुलाई को एक पीसीआर कॉल आई जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि कोई व्यक्ति उस पर बंदूक तान कर भाग गया है. यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: भोपाल में तेज बारिश का कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 46 के सर्विस रोड की दीवार गिरी, सड़क पर पड़ी दरारें

पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची लेकिन फोन करने वाला शख्स वहां नहीं मिला और यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी बंद था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक जांच दल का गठन कर दिया. 23 जुलाई को, कथित कॉलर की पहचान की गई और संपर्क किया गया और बाद में पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि एक दिन पहले जब वह अपने दफ्तर से मुंडका रेड लाइट होते हुए गांव कराला अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था, एक कार पीछे से आई और उस पर पानी के छींटे मार कर चली गई.

डीसीपी ने कहा, इससे उसके कपड़े खराब हो गए. वह गुस्से में आ गया और एक्सेंट कार मालिक को सबक सिखाने के लिए उसने बंदूक दिखाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल की और उसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. इसके बाद, आरोपी कॉलर, जो गैस एजेंसी में मैकेनिक के रूप में काम करता था, पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड