देश

दिल्ली में नाबालिक लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना दिल्ली के सीमापुरी इलाके की है. वहां पर रहने वाला एक इंसान इस कदर हैवान हो गया कि नाबालिक लड़की से साथ उसने पहले रेप किया बाद में उसके प्राइवेट पार्ट्स में जबरन कुछ चींजे डालने की कोशिश किया.

दिल्ली में नाबालिक लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: रेवाड़ी में 19 साल की छात्रा के साथ गैंगरेंप का मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि  रेप को लेकर दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. खबरों के मुताबिक घटना दिल्ली के सीमापुरी इलाके की है. वहां पर रहने वाला एक इंसान इस कदर हैवान हो गया कि नाबालिक लड़की से साथ उसने पहले रेप किया बाद में उसके प्राइवेट पार्ट्स में जबरन कुछ चींजे डालने की कोशिश की.

घटना की जानकारी लोगों को मिलने के बाद पीडित लड़की को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां पर लड़की का इलाज चल रहा है और लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.

बता दें कि जिस तरह से देश में पिछले कुछ दिनों से रेप और गैंगरेप के मामले सामने आ रहें हैं. उसको देखते हुए देश की महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहें है कि यदि देश में इसी तरह से घटनाएं घटती रहीं तो इस देश का क्या होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).