देश

Rape Case: कर्नाटक में बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

कर्नाटक के एन.आर. पुरा तालुक में अपने बेटे की प्रेमिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है. चिक्कमगलूर जिले के पुरा तालुक पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बालेहोन्नूर पुलिस ने पोस्को के तहत ये मामला दर्ज किया है.

Rape Case: कर्नाटक में बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चिक्कामगलुरु, 10 नवंबर: कर्नाटक (Karnataka) के एन.आर. पुरा तालुक में अपने बेटे की प्रेमिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है. चिक्कमगलूर जिले के पुरा तालुक पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बालेहोन्नूर पुलिस ने पोस्को के तहत ये मामला दर्ज किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर पर नवविवाहित महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

पुलिस ने आरोपी की पहचान चंद्रू के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की आरोपी के बेटे से मिलने उसके घर गई थी. आदमी ने लड़की से कहा कि उसका बेटा बाहर गया है और उसे वापस आने में समय लगेगा, वह उसका इंतजार करे. देर शाम होने के कारण, आरोपी ने लड़की को वहीं रुकने का सुझाव दिया, क्योंकि रात को घर लौटना लड़की के लिए सुरक्षित नहीं था.

पुलिस ने कहा कि जब उसका बेटा रात में नहीं लौटा तो आरोपी ने स्थिति का फायदा उठाया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसकी मां ने बालेहोमुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).