Gujarat Youth Arrested: गुजरात में शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शख्स गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
वडोदरा, 9 जुलाई: गुजरात पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान आर्यन पटेल के रूप में हुई है, जिसकी एक दोस्त से बहस हो गई इस दौरान उसने 17वीं शताब्दी के मराठा राजा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. यह भी पढ़े: Gujarat High Court: तीस्ता सीतलवाड की जमानत याचिका खारिज, आत्मसमर्पण का आदेश
शिकायतकर्ता दीपक पालकर ने एफआईआर में कहा कि आरोपी ने सार्वजनिक रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है पालकर को व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी को सार्वजनिक रूप से शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है.
आपत्तिजनक कमेंट्स को एक मोबाइल फोन वीडियो में कैद कर लिया गया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद शुक्रवार रात को एफआईआर दर्ज की गई पुलिस इंस्पेक्टर एयू गोहिल ने बताया कि आरोपी आर्यन पटेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) और 294 (बी) के तहत आरोप लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

