भोजपुरी एक्ट्रेस पर सेक्स करने के लिए डालता था दबाव, गिरफ्तार
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के भी पास वक्त नहीं है. ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लोगो को आपस में जोड़े रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. लेकिन कई बार यही मुसीबत का सबब बन जाती है. ऐसा ही कुछ एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ भी हुआ है.
इंदौर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के भी पास वक्त नहीं है. ऐसे में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लोगो को आपस में जोड़े रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. लेकिन कई बार यही मुसीबत का सबब बन जाती है. ऐसा ही कुछ एक 30 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ भी हुआ है.
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में रहनेवाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को एक शख्स जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था. अभिनेत्री द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आरोपी को पकड़ लिया है.
अभिनेत्री ने बताया कि शख्स ने पहले फेसबुक के जरिए उससे राधिका जैन नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की. और थोड़े दिन बाद ही वह अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा. इसके अलावा वह भोजपुरी एक्ट्रेस से शारीरिक संबध बनाने के लिए दबाव भी बनाने लगा. एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि आरोपी पैसे देकर उसके साथ शारीरिक संबध करना चाहता था.
एएसपी (क्राइम) अमरेंद्र सिंह ने कहा कि खंडवा निवासी 30 वर्षीय युवती की शिकायत पर 35 वर्षीय रवि जोशी को गिरफ्तार किया है. एएसपी के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्मों के साथ मुंबई में मॉडलिंग करती है. वह मॉडल को होटल में मिलने का दबाव बना रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था.
आरोपी रवि ने पूछताछ में माना की वह पहले दूध का व्यवसाय करता था. बाद में राजस्थान में निजी कंपनी में नौकरी करने लगा. उसने बताया कि फिल्म प्रोड्यूसर ने उसे इस मॉडल की डिटेल्स उसे दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

