Mamata Banerjee Car Accident: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कार हादसे में जख्मी, सिर में लगी चोट, देखें Video

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार दोपहर उस समय माथे पर मामूली चोट लगी जब वह जिस कार से यात्रा कर रही थीं, उसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया.

Mamata Banerjee (Photo Credit: ANI)

कोलकाता, 24 जनवरी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार दोपहर उस समय माथे पर मामूली चोट लगी जब वह जिस कार से यात्रा कर रही थीं, उसके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया. यह घटना तब हुई जब ममता बनर्जी बर्दवान में प्रशासनिक समीक्षा बैठक के बाद कोलकाता लौट रही थीं.

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि जब ड्राइवर ने अचानक कार का ब्रेक लगाया तो मुख्यमंत्री का सिर ड्राइवर की सीट के पीछे से टकराया.  हालांकि, चोट मामूली थी और मुख्यमंत्री उसी वाहन से कोलकाता लौट गईं. बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर से बर्दवान पहुंची थे, हालांकि लौटते समय खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका.

इसलिए ममता बनर्जी ने अपने निजी वाहन से सड़क मार्ग से वापस कोलकाता जाने का फैसला किया. पिछले साल जून में, उत्तर बंगाल के सालुगाड़ा में रक्षा बलों के एक एयरबेस पर खराब मौसम के कारण आपातकालीन लैंडिंग के दौरान अपने हेलिकॉप्टर से उतरने की कोशिश करते समय मुख्यमंत्री के पैर में चोट लग गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Shai Hope ODI Record vs India: भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है शाई होप का प्रदर्शन? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड