PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत का रुख सख्त, जवाब देने विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर
भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया है. भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव पर भारी पड़ती दिख रही है. सोशल मीडिया पर Boycott Maldives ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार की मुहिम छिड़ी है. सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग भी मालदीव न जाने की बात कह रहे हैं. दिग्गज भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने भी मालदीव की फ्लाइट्स और होटल बुकिंग कैंसिल कर दी. इस बीच अब भारत सरकार ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया है. भारत सरकार के तलब किए जाने के बाद मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम साहिब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे. India-Maldives Diplomatic Row: मालदीव के तीन मंत्री निलंबित, EaseMyTrip ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग, बैकफुट पर मुइज्जू सरकार.
मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी. भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है.
EaseMyTrip ने लिया बड़ा एक्शन
देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है. कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है.
मालदीव ने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियों का मुद्दा भारतीय उच्चायोग द्वारा उठाए जाने के बाद रविवार को मालदीव की सरकार द्वारा उसके तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया. इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियां की थीं. मालदीव सरकार ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम माजिद को भी सस्पेंड कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

