नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 23 लोगों की मौत, 14 घायल
नेपाल में कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण दौरे से वापस लेकर लौट रही एक बस के पर्वतीय मार्ग से फिसल कर एक खड्ड में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं.
नेपाल में कॉलेज छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण दौरे से वापस लेकर लौट रही एक बस के पर्वतीय मार्ग से फिसल कर एक खड्ड में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना शुक्रवार की है जब बस सल्यान जिला में कपूरकोट से लौट रही थीजिला पुलिस कार्यालय के अनुसार बस में कुल 37 लोग सवार थे, जिसमें 34 छात्र, दो शिक्षक और एक चालक था.
खबरों के अनुसार बस राजधानी काठमांडू से करीब 400 किलोमीटर दूर रमरी गांव के पास सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर की गहराई में गिर गई. हादसे में पांच महिलाओं सहित 14 लोग घायल हुए हैं. यह भी पढ़े: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर 3 परीक्षार्थियों की मौत
‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार कृष्ण सेन इच्छुक पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के छात्र और शिक्षक वनस्पति विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए एक खेत का दौरा करने गए थे
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

