Kurla Crane Collapse: मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा; JCB शिफ्टिंग के दौरान घरों और रेलवे ट्रैक पर गिरी भारी क्रेन, 8 से 10 लोग घायल

मुंबई के कुर्ला पूर्व स्थित कुरैशी नगर में शुक्रवार तड़के एमएमआरडीए परियोजना के तहत भारी क्रेन से जेसीबी मशीन की शिफ्टिंग के दौरान क्रेन अनियंत्रित होकर दो मकानों और सेंट्रल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन पर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कुर्ला में घरों पर क्रेन और JCB गिरीं; 8 से 10 लोग घायल (Photo Credits: X/@ANI)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के कुर्ला (Kurla) इलाके में शुक्रवार तड़के एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना सामने आई है. कुरैशी नगर में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के कार्यस्थल पर भारी क्रेन के जरिए एक जेसीबी/पोकलेन मशीन को हवा में उठाकर स्थानांतरित (Shifting) किया जा रहा था. इसी दौरान हवा में संतुलन बिगड़ने से क्रेन का बूम और जेसीबी दोनों जोरदार धमाके के साथ नीचे स्थित रिहायशी मकानों और पास के रेलवे ट्रैक पर जा गिरे.

हादसा शुक्रवार (21 अगस्त) तड़के लगभग 2:40 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं. गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत (मौत) होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें: Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 3 लोगों की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

हवा में बिगड़ा संतुलन, दो मकानों और वाहनों पर गिरी मशीन

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इलाके में निष्कासन और डिमोलिशन ऑपरेशन की तैयारी के तहत भारी मशीनरी की शिफ्टिंग की जा रही थी.

सायन और भाभा अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बीएमसी (BMC) का आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा.

कुर्ला-ट्रॉम्बे रेलवे OHE वायर क्षतिग्रस्त, यात्री सेवाएं सुरक्षित

क्रेन का एक हिस्सा कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच स्थित सिंगल रेलवे लाइन के ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) वायर पर जा गिरा.

सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लाइन का उपयोग मुख्य रूप से मालगाड़ियों (Goods Trains) की आवाजाही के लिए किया जाता है, इसलिए उपनगरीय लोकल ट्रेनों और नियमित यात्री रेल सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पावर लाइन की बहाली और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.

कुर्ला में घरों पर क्रेन और JCB गिरीं

सुरक्षा मानकों पर सवाल, जांच शुरू

घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र के ठीक बगल में देर रात भारी मशीनरी की शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने घटना के लिए निर्माण एजेंसी और संबंधित ठेकेदार के सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर मौके पर बरती गई लापरवाही की वजह से.

Share Now