देश

Mainpur Shocker: यूपी के मैनपुरी में शिक्षक बना हैवान, स्कूल के छात्र को पेड़ से बांधकर पीटा, केस दर्ज

यूपी के मैनपुरी से स्कूल के टीचर द्वारा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को पेड़ से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे ने अपने परिवार वालों से बताया कि टीचर ने उसे पेड़ से बांधकर पीटने के बाद उसे धमकी दी है कि वह मारपीट के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा.

Mainpur Shocker: यूपी के मैनपुरी में शिक्षक बना हैवान, स्कूल के छात्र को पेड़ से बांधकर पीटा, केस दर्ज
Credit-(Pixabay)

Mainpur Shocker: यूपी के मैनपुरी से स्कूल के टीचर द्वारा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को पेड़ से बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे ने अपने परिवार वालों से बताया कि टीचर ने उसे पेड़ से बांधकर पीटने के बाद उसे धमकी दी है कि वह मारपीट के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा. बच्चे के पिटाई के बाद परिवार वालों से शिकायत करने के बाद परिजनों ने हैवान टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं. परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर के   खिलाफ केस दर्ज करने के बाद लड़के को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया हैं.

मैनपुरी के इस स्कूल में पढ़ता है बच्चा

टीचर ने जिस बच्चे की पिटाई की हैं. वह मैनपुरी के मैनपुरी के घिरौर थाने के नगला अंती स्थित स्वामी अमर स्वरूप नंद जी श्री निहाल सिंह स्कूल में पढता हैं. उसके साथ यह बर्बरता बुधवार को टीचर ने की. जब वह स्कूल पढ़ने के लिए गया था. यह भी पढ़े: VIDEO: क्रूरता की हदें पार! अहमदाबाद में टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो में हैवानियत देख लोगों का फूटा गुस्सा

हैवान टीचर का नाम ध्रुव कुमार

जिस हैवान टीचर ने बच्चे के साथ यह हैवानियत की. उसका नाम ध्रुव कुमार हैं. मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 115-2 (स्वेच्छा से किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्चे के पिता रूपेश कुमार पेश से एक किसान हैं. उन्होंने बेटे के साथ हुई इस बर्बरता को लेकर कहा कि पिटाई के बाद बच्चा काफी डरा हुआ है. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अब स्कूल जाने से डरता है. हम चाहते हैं कि टीचर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

प्रिंसिपल ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मामले में लोगों के विरोध और केस दर्ज होने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल सुखबीर सिंह की प्रतिक्रिया आई हैं. उनकी तरह से कहा गया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं हैं. क्योंकि वे स्कूल से बाहर गये थे. मामले की जांच करेंगे दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी/

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).