देश

गुजरात: साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

गुजरात में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या करने के आरोपी को गुजरात पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया.

गुजरात: साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: File Photo)

बक्सर: गुजरात में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या करने के आरोपी को गुजरात पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया. बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सतीश कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात के सूरत के लिंबायत पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से अनिल यादव को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है. उससे गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है.

गुजरात पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल पर लिंबायत के गोड़ादरा इलाके में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है. बताया जाता है कि अनिल वहीं किराये के मकान में रहता था और घटना के बाद से फरार हो गया था. उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था. इसके बाद बिहार के हजारों लेाग गुजरात से भागकर बिहार लौट आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2018 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).