Mahrashtra: कैप्टन अमोल यादव ने अपनी घर की छत पर बनाया 6 सीटर एयरक्राफ्ट, पूरी हुई पहली टेस्ट फ्लाइट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के रहने वाले कैप्टन अमोल यादव ने अपने घर की छत पर एक 6 सीटर एयरक्राफ्ट बनाया है. कैप्टन अमोल यादव के अनुसार, 'जहाज की टेस्ट फ्लाइट का पहला फेज समाप्त हो चुका है. इसके आगे दो और टेस्ट हैं. एक में ये सर्किट पूरा करेगा और दूसरे में एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट जाएगा. हमारे पास पर्मिट टू फ्लाई भी है.'

6 सीटर विमान का ट्रायल हुआ पूरा (Photo Credits: ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Mahrashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) के रहने वाले कैप्टन अमोल यादव (Captain Amol Yadav) ने अपने घर की छत पर एक 6 सीटर एयरक्राफ्ट (A Six-Seater Aircraft) बनाया है. कैप्टन अमोल यादव के अनुसार, 'जहाज की टेस्ट फ्लाइट का पहला फेज समाप्त हो चुका है. इसके आगे दो और टेस्ट हैं. एक में ये सर्किट पूरा करेगा और दूसरे में एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट जाएगा. हमारे पास पर्मिट टू फ्लाई भी है.'

कैप्टन अमोल यादव ने ANI न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि. 'हमने इस विमान को 2016 में मेक इन इंडिया योजना के तहत प्रदर्शित किया था. अंत में हमें 2019 में उड़ान भरने की अनुमति मिली.'

कैप्टन अमोल यादव के अनुसार ये छह सीटों वाला विमान भारत में विमान निर्माण उद्योग को स्वदेशी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने घर की छत पर इस विमान का निर्माण किया है.'

यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | बोइंग का जुलाई में नहीं बिका एक भी 737 मैक्स हवाई जहाज, 43 का ऑर्डर रद्द

बता दें कि कैप्टन अमोल यादव के इस साहसिक प्रोजेक्ट की देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी प्रसंसा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने 21 अक्टूबर साल 2019 में कैप्टन अमोल यादव से मुलाकात की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\