देश

Mahoba Accident Video: यूपी के महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद 2 KM तक घसीटा, दादा और पोते की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा में हिट एंड ड्रैग मामले में एक व्यक्ति और उसके पोते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शख्स की स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटी ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई

Mahoba Accident Video: यूपी के महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद 2 KM तक घसीटा, दादा और पोते की मौत
Mahoba Accident (Photo Credits Twitter)

Mahoba Accident Video: उत्तर प्रदेश के महोबा में हिट एंड ड्रैग मामले में एक व्यक्ति और उसके पोते की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शख्स की स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटी ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई. घटना शनिवार को एनएच 86-कानपुर-सागर हाईवे पर हुई, जिसमें शख्स और उसके छह वर्षीय पोते की मौत हो गई.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्कूटी को टक्कर मार देता है. इस टक्कर में स्कूटी ट्रक के पहिए में फंस जाती है और घर्षण के कारण चिंगारी निकलने लगती है. यह देख आसपास के लोग ट्रक चालक को सचेत करने की कोशिश करते हैं. यह भी पढ़े: Video: पुणे-अहमदनगर हाईवे पर कार को एक भीड़ भरे कंटेनर ने 2km तक घसीटा, देखें भयावह वीडियो

Video:

स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर ट्रक को रोकने के लिए सड़क पर पत्थर और बोल्डर डाल दिए. अन्य वीडियो में ट्रक को पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ दिखाया गया है, जो स्कूटी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिसकर्मी शवों को एंबुलेंस में डाल रही हैं.

महोबा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति और उसका पोता घर से स्कूटी पर बाजार के लिए निकले थे और रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).