Mahendra Singh Mewar Dies: उदयपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का बीमारी के चलते 83 साल की उम्र में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

उदयपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

(Photo Credits Twitter and ANI)

Mahendra Singh Mewar Dies:  उदयपुर राजपरिवार के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर छा गई. महेंद्र सिंह मेवाड़ के उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अमूल्य योगदान देने वाले चित्‍तौड़गढ़ के पूर्व सांसद और मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे जीवनपर्यंत राजस्थान की विरासत को सहेजने और संवारने में जुटे रहे. उन्होंने लोगों की सेवा के लिए पूरे समर्पित भाव से काम किया. समाज कल्याण के उनके कार्य हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति!

यह भी पढ़े: Sharda Sinha Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख:

महेंद्र सिंह मेवाड़ की तबीयत खराब होने के बाद 28 अक्टूबर को उन्हें  एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. लेकिन अस्पताल में लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी.  हालांकि डॉक्टरों ठीक करने की काफी कोशिश किया. लेकिन रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया.

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार:

उनके निधन के बाद सोमवार को उदयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले  उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए  उनका शव रखा जायगा.

 महेंद्र सिंह मेवाड़  अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं;

वह अपने पीछे बेटे विश्वराज सिंह को छोड़ गए हैं,  जो नाथद्वारा विधानसभा से बीजेपी पार्टी से विधायक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट