देश

31 जुलाई आज का इतिहास: महात्मा गांधी ने आज के दिन साबरमती आश्रम छोड़ा था, जाने इस दिन से जुड़ी और घटनाएं

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है. इस दिन दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया था. गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा.

31 जुलाई आज का इतिहास: महात्मा गांधी ने आज के दिन साबरमती आश्रम छोड़ा था, जाने इस दिन से जुड़ी और घटनाएं
महात्मा गांधी (Photo Credits : Wikipedia Commons)

31 जुलाई आज का इतिहास:  31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है. दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नये प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी. इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया.

गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा. गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है.

यह भी पढ़ें : 20 जून आज का इतिहास : आज ही के दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की हुई थी ओपिंगिंग, जानें और खास बातें

देश एवं दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1658 : मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया.

1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू.

1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म.

1924 : मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया.

1933 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा.

1940 : स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन.

1948 : भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना.

1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन.

1982 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.

1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडो में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत.

1993 : भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन.

2006 : फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी.

2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, लिट्टे के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये.

2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).