एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बिहार की लड़की पालघर में Swaraj Express के शौचालय में मृत मिली, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय के भीतर रविवार की दोपहर 20 साल की एक महिला का शव मिला. उसके गले के आसपास कपड़ा बंधा था जिससे उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला जिस ट्रेन में यात्रा कर रही थी वह बांद्रा से जम्मूतवी जा रही थी

Maharashtra: बिहार की लड़की पालघर में Swaraj Express के शौचालय में मृत मिली, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू रोड रेलवे स्टेशन पर स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय के भीतर रविवार की दोपहर 20 साल की एक महिला का शव मिला. उसके गले के आसपास कपड़ा बंधा था जिससे उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है.  पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला जिस ट्रेन में यात्रा कर रही थी वह बांद्रा से जम्मूतवी जा रही थी. उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने के बाद महिला शौचालय गयी, लेकिन वह काफी देर तक अपनी सीट पर नहीं लौटी, जिसके बाद यात्रियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘ट्रेन के एस-चार कोच के यात्रियों ने बताया कि महिला शौचालय गयी और बहुत देर तक अपनी सीट पर नहीं लौटी. उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। बाद में, टिकट जांच करने वाले अधिकारी और यात्रियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन यह अंदर से बंद था. यह भी पढ़े: मुंबई: मानखुर्द स्टेशन के पास पटरी पर लेटा था युवक, मोटरमैन ने तेज स्पीड से आ रही ट्रेन को रोक कर बचाई जान

उन्होंने कहा कि तब ट्रेन को दहानु रोड रेलवे स्टेशन पर अपराह्न करीब 1.10 बजे रोका गया और इसके बाद ट्रेन कर्मचारियों ने शौचालय के दरवाजे को खोला तो महिला फर्श पर पड़ी थी और उसकी गर्दन में कपड़ा बंधा था. अधिकारियों ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लगता है.

उन्होंने बताया कि उसके पास से प्राप्त आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है और जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).