देश

Shocking: बॉयफ्रेंड ने शादी करने से किया इनकार तो गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कर दिया हमला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 26 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी पर शादी से इनकार करने के बाद चाकू से हमला कर दिया. इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है.

Shocking: बॉयफ्रेंड ने शादी करने से किया इनकार तो गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कर दिया हमला
Representational Image | Pixabay

भिवंडी: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 26 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी पर शादी से इनकार करने के बाद चाकू से हमला कर दिया. इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है. यह घटना 16 अगस्त को भिवंडी के पद्मा नगर इलाके में घटी. पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय प्रेमी और उसकी प्रेमिका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. महिला अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन जब उसने शादी से इनकार किया, तो महिला ने गुस्से में आकर चाकू उठाया और उसके निजी अंगों पर हमला कर दिया. Pune, Minor Sexual Assault: पुणे के स्कूल में 11 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, स्वतंत्रता दिवस के दिन नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश.

यह हमला महिला के घर पर हुआ, जहां उसने रसोई में रखे चाकू से प्रेमी पर वार किया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दर्द से तड़पते हुए किसी तरह घर से बाहर निकलकर अस्पताल पहुंचा. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).