Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के बुलढाणा में मौसम का बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश; मुंबई में मंगलवार तक IMD का बारिश अलर्ट

बुलढाणा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है, और शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश ने दस्तक दी है. स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश के वीडियो साझा किए हैं, जिनमें सड़कों पर पानी भरने के साथ बारिश की स्थिति दिखाई दे रही है.

(Photo Credits ANI)

 Maharashtra Weather Update:  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है, और शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश ने दस्तक दी है.  स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश के वीडियो साझा किए हैं, जिनमें सड़कों पर पानी भरने के साथ बारिश की स्थिति दिखाई दे रही है.

महाराष्ट्र में मानसून जल्द देगा दस्तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि अगले दो से तीन दिनों में अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है.  मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से  इसकी सबसे जल्दी शुरुआत है, जब यह 23 मई को केरल पहुंचा था. यह भी पढ़े: Maharashtra Weather Update: मुंबई से सटे ठाणे, रायगढ़, पालघर सहित महाराष्ट्र के अन्य जिलो में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट

 बुलढाणा में बारिश

मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

आईएमडी ने शुक्रवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें मंगलवार तक मध्यम से भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गई है। शनिवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में, आईएमडी के सांताक्रूज और कोलाबा वेधशालाओं ने 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.

 

स्थानीय प्रशासन की अपील

स्थानीय प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. किसानों को अपने खेतों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\