Maharashtra Unlock: उद्धव सरकार ने कोरोना पाबंदियों में दी और ढील, अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे होटल और रेस्टोरेंट

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद उद्धव सरकार ने बुधवार को प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट के संचालन की अनुमति दे दी है. राज्यभर में अभी तक होटल और रेस्टोरेंट को शाम चार बजे तक ही संचालित करने की अनुमति थी. उद्धव सरकार इस संबंध में विस्तृत एसओपी जल्द ही जारी करेगी.

रेस्टोरेंट | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद उद्धव सरकार ने बुधवार को प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट के संचालन की अनुमति दे दी है. राज्यभर में अभी तक होटल और रेस्टोरेंट को शाम चार बजे तक ही संचालित करने की अनुमति थी. उद्धव सरकार इस संबंध में विस्तृत एसओपी जल्द ही जारी करेगी. Mumbai Local Train: 15 अगस्त से मिलेगी मुंबई लोकल में सफर की इजाजत, जानिए क्या हैं शर्तें, कैसे मिलेगा पास?

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस बैठक में प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा की गई थी. इससे पहले रविवार को ठाकरे ने घोषणा की कि कोविड-19 रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं.

उन्होंने एक लाइव वेबकास्ट में कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

वर्तमान में, आम लोगों को मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं है. लोकल ट्रेनें केवल आवश्यक क्षेत्रों और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए संचालित की जा रही हैं. तब मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड