Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में दुखद हादसा, जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजातों की मौत; VIDEO

महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई.

(Photo Credits Twitter)

Amravati Hospital Fire:  महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला स्त्री अस्पताल में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त NICU वॉर्ड में करीब 39 नवजात शिशु भर्ती थे. इस अग्निकांड में तीन मासूम नवजातों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वेंटिलेटर में धमाके के बाद फैली आग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह NICU वॉर्ड में रखे एक वेंटिलेटर में हुआ संदिग्ध विस्फोट माना जा रहा है. विस्फोट होते ही वॉर्ड में तेजी से धुआं और आग की लपटें फैल गईं. हादसे के वक्त ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और वॉर्ड में भर्ती बच्चों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.  यह भी पढ़े:   Chhindwara Hospital Fire: एमपी के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण हादसा, वार्मर में आग लगने से 3 नवजात बुरी तरह झुलसे; VIDEO

NICU में लगी भीषण आग

अमरावती में दुखद हादसा

राहत और बचाव कार्य

कर्मचारियों की मुस्तैदी से 30 से अधिक शिशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, धुएं और आग की चपेट में आने से तीन नवजातों को नहीं बचाया जा सका. हादसे में घायल छह नवजात शिशुओं को तुरंत नजदीकी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

प्रशासनिक जांच और सुरक्षा के सवाल

घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस त्रासदी के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. तकनीकी टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वेंटिलेटर में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते यह विस्फोट कैसे हुआ.

Share Now