Maharashtra Shocker: यवतमाल में ट्यूशन के बहाने से शिक्षक छात्रा को बनाता था अपनी हवस का शिकार, पिछले 2 महीनों से कर रहा था गंदा काम, गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार
महाराष्ट्र के यवतमाल में पिछले दो महीने से एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यवतमाल, सात अगस्त महाराष्ट्र के यवतमाल में पिछले दो महीने से एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिले के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक अरुण राठौर (51) को लोगों ने स्कूल में आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, " आरोपी शिक्षक कक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा को ट्यूशन के लिए स्कूल में ही रुकने के लिए कहता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पिछले दो महीने से ऐसा कर रहा था। आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
संबंधित खबरें
Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में दरिंदगी, 4 साल की बच्ची की प्लॉट में मिली लाश, पड़ोसी पर रेप के बाद हत्या का आरोप; VIDEO
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Nikko Natividad Viral Video: निक्को नतिविदाद वायरल वीडियो मामला, जानें वायरल हुई क्लिप असली है या नकली
Khandwa Horror: मध्य प्रदेश के खंडवा में हैवानियत, 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, जांच के लिए SIT गठित
\