देश

Maharashtra: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने छह साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, गन्ने की खेत से मिला शव, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक दिल को दहला देने वाली खबर निकलर सामने आई है. दरअसल यहां एक छह वर्षीय बच्चे को उसकी मां ने अपने प्रेमी का साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला का नाम शीतल विनोद उघड़े बताया जा रहा है. वह अंबाद तहसील के डावरगांव की रहने वाली है. इस दिल को दहला देने वाली घटना के पश्चात् महिला को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है.

Maharashtra: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने छह साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, गन्ने की खेत से मिला शव, पढ़ें पूरी खबर
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

मुंबई, 17 सितंबर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) जिले से एक दिल को दहला देने वाली खबर निकलर सामने आई है. दरअसल यहां एक छह वर्षीय बच्चे को उसकी मां ने अपने प्रेमी का साथ मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला का नाम शीतल विनोद उघड़े (Sheetal Vinod Ughde) बताया जा रहा है. वह अंबाद तहसील के डावरगांव की रहने वाली है. इस दिल को दहला देने वाली घटना के पश्चात् महिला को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है.

पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को शीतल विनोद उघड़े ने अपने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसमें दावा किया गया था कि उसका बेटा आदित्य लापता हो गया है. महिला का कहना था कि वह अस्पताल में एक आदमी के भरोसे अपने बेटे को छोडकर दवा लेने गई थी, लेकिन जब वह लौटकर आई तो वह वहां उसे नहीं मिला. वहीं पुलिस ने इस मामले में जब जांच करनी शुरू की तो उसे नाबालिग बच्चे का शव एक गन्ने की खेत से बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | महाराष्ट्र : नागपुर के एक स्टोर से 26 लाख रुपये से अधिक के स्मार्टफोन और गैजेट चोरी

जब पुलिस ने महिला के साथ बातचीत करनी शुरू की तो वह जांच के दौरान टाल-मटोल करनी लगी. इसपर पुलिस का शक उसपर गहराया. पुलिस ने अधिक जानकारी के लिए महिला का फोन जांचना शुरू किया तो पता चला वह अक्सर जगधने नाम के शख्स से बात करती थी.

इसके पश्चात् पुलिस ने जगधने को भी अपने हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करना शुरू किया. कड़ी कारवाई के दौरान जगधने ने कबूल किया कि उसने महिला के साथ मिलकर बच्चे की हत्या की थी और शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया था.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र एटीएस, दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार आतंकियों से की पूछताछ

जांच के दौरान जगधने ने बताया कि उघड़े के साथ उसका विवाह के बाद भी संबंध था और उसे लगा कि उसका बेटा उनके प्रेम के बीच बाधा है. इसलिए उन्होंने यह साजिश रची.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 01:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).